फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में फिर आफत की बारिश, एक घंटे की बारिश में डूब गया देहरादून

Mon, 17 Jul 2017 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग एक घंटे हुए मूसलाधार बारिश से राजधानी देहरादून की सड़कें तालाब में बदल गईं। जिससे एक बार फिर राजधानी के लोग दहशत में आ गए। दोपहर साढ़े 12 बजे तक बाद बारिश हल्की हुई। ‌जिसके बाद कहीं जाकर लोगों ने चैन की सांस ली। 
विज्ञापन


हालांकि शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। कई जगहों पर जलभराव हो गया। वहीं कुमाऊं के काशीपुर में भी तेज बारिश की बौछारों ने गर्मी के छू मंतर कर दिया।

हाल ही में मौसम के कहर से न‌िकले उत्तराखंड में बादल एक बार फ‌िर कहर बरपाने को तैयार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून सहित प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


भारी बारिश की वजह से कुछ जगहों पर नुकसान की आशंका भी जताई गई है। कई जगहों पर सड़कें बंद हो सकती हैं और भूस्खलन हो सकता है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में रविवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

24 घंटे के दौरान चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश

rain
राजधानी में सुबह से ही आंशिक बादल रहे, लेकिन दिनभर उमस ने जीना मुहाल कर दिया। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर बारिश हुई।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार से आगामी 24 घंटे के दौरान चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है।

उन्होंने बताया कि इसका अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें