फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ट्रैफिक ब्लॉक होने से कई ट्रेनों का बदलेगा रूट, जम्मूतवी हावड़ा एक्सप्रेस सहित ये रहेंगी प्रभावित

Fri, 03 Jul 2026 10:53 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)

सार

जुलाई में रेल यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए। मुरादाबाद–बरेली रेलखंड पर ट्रैक के अनुरक्षण और टैंपिंग कार्य के कारण रेलवे ने 4 से 31 जुलाई तक अलग-अलग दिनों में 25 ट्रैफिक ब्लॉक स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
ट्रेन अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद - बरेली रेलखंड पर रेलपथ अनुरक्षण एवं संरक्षा कार्यो के चलते जुलाई माह में अलग - अलग दिनों में ट्रैफिक ब्लाॅक लिया जाएगा। इसका असर मंडल में संचालित होने वाली ट्रेनों के आवागमन पर पड़ेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन कर और नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद - बरेली रेलखंड पर टैंम्पिंग कार्य के चलते 4 जुलाई से 31 जुलाई तक 25 ट्रैफिक ब्लाॅक स्वीकृत किए गए हैं। इस दौरान गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़ - डिबू्रगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस को 3, 5, 7, 10, 12, 14, 16, 19, 21, 23 और 29 जुलाई को मुरादाबाद - चंदौसी - कंैट मार्ग से संचालित किया जाएगा। ट्रेन का रामपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन नहीं होगा।

रामपुर, मिलक, कलक्टरगंज स्टेशन से नहीं गुजरेगी ट्रेन
बरेली जंक्शन के बजाय बरेली कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को ठहराव दिया जाएगा। गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी - कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन को 3 व 29 जुलाई को मुरादाबाद - चंदौसी - बरेली कैंट मार्ग से संचालित किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन रामपुर, मिलक, कलक्टरगंज स्टेशन से नहीं गुजरेगी।
विज्ञापन


बरेली जंक्शन के बजाय ट्रेन बरेली कैंट स्टेशन पर ठहरेगी। गाड़ी संख्या 13042 जम्मूतवी - हावड़ा एक्सप्रेेस को भी 6 जुलाई को मुरादाबाद - चंदौसी - बरेली कैंट मार्ग से संचालित किया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

देरी से चलेंगी यह ट्रेनें

सीनियर डीसीएम ने बताया कि गाड़ी संख्या 15211 दरभंगा - अमृतसर एक्सप्रेस 4, 6, 9, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 24, 28 व 30 जुलाई को 45 मिनट और 24 जुलाई को 90 मिनट नियंत्रित कर चलेगी। गाड़ी संख्या 12204 अमृतसर - सहरसा एक्सप्रेस 4, 8, 11 और 15 जुलाई को 30 मिनट, गाड़ी संख्या 14603 नरपतगंज - अमृतसर एक्सप्रेस 24 जुलाई को 90 मिनट, गाड़ी संख्या 55301 मुरादाबाद - लालकुआँ पैसेंजर और गाड़ी संख्या 15128 नई दिल्ली - बनारस एक्सप्रेस 26 जुलाई को 30 - 30 मिनट जबकि गाड़ी संख्या 20506 नई दिल्ली - डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 26 जुलाई को 90 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएंगी।

ये भी पढे़ं...Uttarkashi:  विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल में 400 हेक्टेयर क्षेत्र पर संकट, खाई में बदल रहे घास के मैदान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें