फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चूहों ने खोखला किया रेलवे ट्रैक के नीचे, खतरा देख की गई डीप स्क्रीनिंग, 11 ट्रेनें हुईं प्रभावित

Mon, 09 Feb 2026 08:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

रेलवे ट्रैक चार घंटे तक बंद रहने से यात्री परेशान रहे।  डासनी में रेलवे ट्रैक के नीचे चूहों ने खोखला कर दिया था। खतरे की आशंका को देखते हुए सोमवार को डीप स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान मरम्मतीकरण के साथ ही ट्रैक की गिट्टी को बदला गया। प्रक्रिया में पूरे चार घंटे लगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐथल के पास डासनी में रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य होने की वजह से सोमवार को देहरादून से चलने वाली शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत करीब 11 ट्रेनें प्रभावित हुईं। करीब चार घंटे तक ट्रैक बंद रहने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, डासनी में रेलवे ट्रैक के नीचे चूहों ने खोखला कर दिया था। खतरे की आशंका को देखते हुए सोमवार को डीप स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान मरम्मतीकरण के साथ ही ट्रैक की गिट्टी को बदला गया। प्रक्रिया में पूरे चार घंटे लगे।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  कुंभ के कार्यों की डेडलाइन तय, मुख्यमंत्री धामी ने की मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
विज्ञापन


इस वजह से देहरादून से आनंद विहार जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस 2.38 घंटे और नई दिल्ली से देहरादून आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 1.40 घंटे की देरी से गंतव्य पर पहुंची। इसके अलावा रूट की अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मरम्मत के बाद ट्रैक को शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें