फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग के लिए रेलवे स्टेशन का सर्वे

विज्ञापन
दून रेलवे स्टेशन---फाइल फोटो
विज्ञापन
स्वच्छता रैंकिंग के लिए रेल मंत्रालय की ओर से गठित क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (सीसीआई) की टीम ने शनिवार को देहरादून रेलवे स्टेशन का सर्वे किया। टीम रविवार को भी रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सर्वे करेगी।
विज्ञापन

सीसीआई की टीम शनिवार को रेलवे स्टेशन पहुंच प्लेटफार्म से लेकर स्टॉल, रेलवे ट्रैक, स्टेशन परिसर, रिजर्वेशन काउंटर, जनरल टिकट घर पर स्वच्छता जांची। इसके अलावा रिटायरिंग रूम, वेटिंग रूम, भोजनालय, स्नानागार और शौचालय की स्थिति भी जांची। टीम ने विभिन्न अनुभागों के दफ्तरों में जाकर साफ-सफाई, उपकरणों और दस्तावेजों के रखरखाव की जानकारी भी ली। इसके बाद सीसीआई की टीम ने रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में भी साफ-सफाई की निरीक्षण किया। टीम ने प्लेटफार्म पर वेंडरों के साथ ही यात्रियों से भी स्वच्छता की जानकारी ली। दून रेलवे स्टेशन के निदेशक गणेश चंद ने बताया कि देश के 720 स्टेशनों पर स्वच्छता रैंकिंग के लिए यह सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें