फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के डर, कारोबार में कमी के चलते स्टॉलों को खोलने से कतरा रहे स्टेशन के कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
करुणा संक्रमण के डर, कारोबार में कमी के चलते स्टालों को खोलने से कतरा रहे स्टेशन के कारोबारी --- रेल मंडल मुख्यालय की ओर से स्टेशनों के तमाम स्टालों को खोलने के जारी किए गए आदेश माय सिटी रिपोर्टर देहरादून केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय की ओर से ट्रेनों का संचालन शुरू किए जाने और मंडल मुख्यालय की ओर से आदेश जारी होने के बावजूद रेलवे स्टेशन के तमाम कारोबारी अपने स्टालों को खोलने से परहेज कर रहे हैं। कारोबारियों को न सिर्फ कोरोना वायरस से संक्रमित होने का डर सता रहा है वरन उन्हें उनका यह भी कहना है कि सिर्फ दो ट्रेनों का संचालन होने से कारोबार में कुछ खास होने वाला नहीं है।ऐसे में इन पहलुओं को देखते हुए कोई भी कारोबारी दुकानों को खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। रेलवे स्टेशन पर एएच व्हीलर स्टाल संचालित करने वाले अनिल कुमार के अलावा वीरेंद्र जैन, दीपक जैन, संजीव कुमार, अक्षत जैन, संतोष कुमार,नितिन जैसे कारोबारियों का कहना है कि रेलवे की ओर से सिर्फ दो ट्रेनों देहरादून से नईदिल्ली और देहरादून से काठगोदाम जाने वाली जनशताब्दी ट्रेनों का संचालन किया गया है। सिर्फ दो ट्रेनों का संचालन होने से स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बहुत कम है। जिसकी वजह से कारोबार ना के बराबर है। वहीं स्टेशन पर समय समय पर प्रवासियों को लेकर संचालित की जा रही विशेष श्रमिक ट्रेनों के संचालन से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा है। इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए कारोबारी रेलवे स्टेशन पर संचालित अपने प्रतिष्ठानों को खोलने से कतरा रहे हैं। कारोबारियों का यह भी कहना है कि यदि रेलवे बोर्ड की ओर से सभी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाता है तो रेलवे स्टेशन के तमाम स्टालों को तत्काल खोल दिया जाएगा। वहीं स्टेशन निदेशक गणेशचंद ठाकुर का कहना है कि रेलवे मुख्यालय की ओर से मिले आदेशों के मुताबिक कारोबारियों को अपने-अपने स्टालों को खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। लेकिन कारोबारी स्टालों को खोलने से परहेज कर रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में सारे कारोबारी जल्द ही अपने स्टाल खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें