फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों को होना होगा डिजिटल साक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यू कॉस्ट  और सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग उत्तराखंड की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में लक्ष्य संस्थाम का सहयोग भी रहा। कार्यक्रम में यूकोस्ट के महानिदेशक राजेंद्र डोभाल ने कहा कि पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों के लिए निकट भविष्य में यूकोस्ट आईटी विभाग के साथ मिलकर राज्य स्तर पर एक डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम चलाएगा। या कार्यशाला डोईवाला और रायपुर विकासखंड के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित हुई थी कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे ने किया।  मंत्री पांडे ने पंचायत प्रतिनिधियों को डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम को सघनता और पूरे विश्वास के साथ सीखने को प्रेरित किया।  यूकोस्ट के महानिदेशक डोभाल ने वर्तमान संक्रमण काल के कारण पैदा हुई स्थिति में सामाजिक दूरी बनाते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को अपने कार्य ऑनलाइन निपटाने का सुझाव दिया।। इस दौरान उन्होंने डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम में नए-नए प्रयोगों के बारे में भी पंचायत प्रतिनिधियों को बताया। इनमें ईमेल भेजना, आरोग्य सेतु एप का प्रयोग करना, साइबर फ्रॉड से बचना, दस्तावेज ऑनलाइन भेजना, सरकारी वेबसाइट से सूचना प्राप्त करना, ऑनलाइन आवेदन गूगल पर जानकारी कैसे प्राप्त करें आदि विषयों की जानकारी दी। कार्यक्रम में लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सेमवाल, सचिव मीनाक्षी असवाल, कार्यशाला के प्रशिक्षक सुनील सिंह राणा तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने झूम ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें