केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन गंगोत्री धाम के दर्शन किए। इससे पहले दिन उन्होंने बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए थे।
वे रविवार सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर हर्षिल हैलीपेड पर पहुंचे। फिर 11 बजकर 40 मिनट पर उन्होंने गंगोत्री धाम के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद वे मंदिर से बाहर निकले और धाम में पहुंचे यात्रियों की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच गए।
बता दें कि सुरेश प्रभु ने शनिवार को पहले केदारनाथ और फिर बदरीनाथ के दर्शन किए थे।