फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने से आ रही थी ट्रेन, अचानक रेलवे फाटक टूट गया और फिर...

Wed, 13 Sep 2017 03:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लालकुआं/हल्दूचौड़
विज्ञापन
railway gate
विज्ञापन
उत्तराखंड में लालकुआं क्रॉसिंग पर सामने से ट्रेन आ रही थी और अचानक रेलवे फाटक टूट गया। ‌इसके बाद रेलवे कर्मियों ने जो किया वह काबिले तारीफ है।
विज्ञापन


लालकुआं क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा होते-होते बचा। काठगोदाम-काशीपुर सवारी गाड़ी के आने के समय रेलवे फाटक टूट कर गिर पड़ा।

रेलवे कर्मियों ने लोहे की चेन लगाकर यातायात नियंत्रित किया। करीब आधे घंटे में इस फाटक की मरम्मत के बाद ही यातायात सुचारू हो सका।

लोहे की चेन डालकर फाटक की तरफ के यातायात को रोका

ट्रेन के आने का समय देखते हुए ही फाटक बंद किया जा रहा था
क्रासिंग से शाम 5.05 बजे काठगोदाम से काशीपुर जाने वाली 55304 ट्रेन गुजरती है। इस ट्रेन के आने का समय देखते हुए ही फाटक बंद किया जा रहा था। अचानक ही यह फाटक टूट कर गिर पड़ा।

गनीमत यह रही कि उस वक्त फाटक के नीचे कोई वाहन या कोई व्यक्ति नहीं था। रेलवे कर्मियों ने तुरंत ही लोहे की चेन डालकर फाटक की तरफ के यातायात को रोक लिया।

करीब आधे घंटे बाद रेलवे कर्मियों ने इस फाटक की मरम्मत भी की। गेट इंचार्ज विनोद कुमार के मुताबिक फाटक के टूटने की जानकारी लालकुआं रेलवे के अफसरों को दे दी गई है।
 
विज्ञापन

फाटक अपने आप टूट कर गिरा

रेलवे फाटक के किसी वाहन से क्षतिग्रस्त होने पर तुरंत ही मुकदमा दर्ज कराने का नियम - फोटो : self
लालकुआं स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि फाटक टूटने की सूचना उन्हें मिली थी। इसके तुरंत बाद ही स्टाफ को भेजकर फाटक सही करवा दिया गया था।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले को लेकर रेलवे का क्या रुख रहेगा। कहा जा रहा है कि फाटक अपने आप टूट कर गिरा है।


ऐसे में किसी के खिलाफ मामला नहीं बनता। रेलवे इज्जतनगर मंडल के जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह के मुताबिक रेलवे फाटक के किसी वाहन से क्षतिग्रस्त होने पर तुरंत ही मुकदमा दर्ज कराने का नियम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें