फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Update: दिल्ली से कोटद्वार आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी रेलवे ने किया रद्द, ट्रैक में आई तकनीकी खराबी

Mon, 04 Aug 2025 02:39 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी)।

सार

तकनीकी खराबी के कारण कोटद्वार से नजीबाबाद के बीच रेल सेवा पूरी तरह बाधित हो गई है।
विज्ञापन
'ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार से नजीबाबाद के बीच रेल सेवा पूरी तरह बाधित हो गई है। रेलवे ट्रैक पर कई जगहों पर छह इंच तक पानी भर गया है, जिससे तकनीकी खामी आ गई है। इस वजह से दो पैसेंजर ट्रेनों के साथ दिल्ली से कोटद्वार आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है।

नजीबाबाद-कोटद्वार रेल ट्रैक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और रेलवे की गैंग ट्रैक सुधारने में जुटी है। साथ ही तकनीकी कर्मचारी रेल लाइन और विद्युत व्यवस्था की पेट्रोलिंग कर रहे हैं। नजीबाबाद यार्ड में सिग्नल व्यवस्था ठप हो जाने के कारण कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हैं। ट्रेनों को मेनुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Panchayat Election: पंचायतों में आरक्षण से आगे निकलीं महिलाएं, सामान्य सीटों पर भी जीतीं

विज्ञापन


दृश्यता शून्य होने और लगातार बारिश के चलते सड़क मार्ग पर भी आवागमन प्रभावित है। कांवड़ यात्रा के कारण रूट डायवर्ट होने से नहर मार्ग पर ट्रक फंसा हुआ है और बसों का संचालन भी बाधित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें