फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकानों पर छापा, इन डीलरों की शिकायत पहुंची सचिवालय

Tue, 14 Mar 2017 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
होली के बाद राशन की दुकानों पर छापेमारी के ल‌िए न‌िकली पू‌र्ति न‌िरीक्षकों की टीम ने लगातार छापेमारी अभ‌ियान चलाया। इस दौरान चार डीलरों की दुकानें बंद म‌िली।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक ने मंगलवार को काशीरामपुर और देवरामपुर गांव के सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों में छापेमारी की, जहां उन्हें चार दुकानें बंद मिलीं और चार में अनियमितता पाई गईं। पूर्ति निरीक्षक ने राशन विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।

पूर्ति निरीक्षक करण क्षेत्री ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर काशीरामपुर और देवरामपुर के गांवों में सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान चार दुकानों में ताले लटके हुए दिखे और चार दुकानों में स्टॉक बोर्ड में खाद्यान्न की मात्रा नहीं लिखी हुई थी। उन्होंने राशन विक्रेताओं को हिदायत देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को समय से राशन दिया जाए। 
विज्ञापन


साथ ही उन्हीं कार्ड धारकों को राशन दें, जिनके राशन कार्ड ऑनलाइन फीड हो गए हैं। अन्य उपभोक्ताओं को राशन कार्ड ऑनलाइन करने में मदद करें और उन्हें जानकारी दें। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि राशन विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उनके निर्देशानुसार ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें