फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में फर्म पर छापा मारा, पकड़ी दस करोड़ की टैक्स चोरी

Sat, 05 Mar 2016 05:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
टैक्स - फोटो : graphic
विज्ञापन
केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क व सेवा कर की टीम ने कौलागढ़ स्थिति एक फर्म में छापा मारकर 10 करोड़ की सेवा कर चोरी पकड़ी है। जानकारी के मुताबिक फर्म ने यह राशि सरेंडर भी कर दी है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड की कई फर्में अभी टीम के रडार पर हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को वाणिज्य कर की टीम ने हरिद्वार और दून में छापा मारकर 15 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी थी।

सेंट्रल एक्साइज की अभिसूचना इकाई के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक विशाखा फैसिलेट मैनेजमेंट नाम की फर्म मैन पावर सप्लाई का काम करती है। सूत्रों के मुताबिक देहरादून और लखनऊ की टीम ने देर रात फर्म पर छापा मारा है।
विज्ञापन

  लंबे समय थे खेल कर रही थीं फर्म सेंट्रल एक्साइज की अभिसूचना इकाई के अधिकारी के मुताबिक लंबे समय से यह फर्म टैक्स चोरी कर रही थी। फर्म के ओनर ने जुर्माना राशि भी सरेंडर कर दी है।

मालूम हो कि बृहस्पतिवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने देहरादून और हरिद्वार में सिडकुल रोशनाबाद व सिडकुल भगवानपुर की चार फर्मों में करीब 15 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी थी।

कास्टिंग व ऑटो पार्ट्स बनाने और ट्रेडिंग करने वाली इन फर्मों ने करीब ढाई सौ से तीन सौ करोड़ रुपये की बिक्री वाणिज्य कर विभाग से छिपाई हुई थी। इसके लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने पर चारों फर्मों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें