फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया के मायके रोम में मोदी लहर, राहुल अपरिपक्व

Mon, 28 Apr 2014 09:21 PM IST
कौशल सिखौला/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में इस समय सीधी लड़ाई राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के बीच हो रही है। यहां तक कि राहुल के ननिहाल और सोनिया के मायके रोम में भी नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है।
विज्ञापन


वहां के लोग सोनिया के बारे में कम और नरेंद्र मोदी के बारे में अधिक जानना चाहते हैं। राहुल गांधी को इटलीवासी परिपक्व नहीं मानते।

हरिद्वार के योगाचार्य तथा ज्योतिषाचार्य डॉ प्रतीक मिश्रपुरी प्रत्येक दो माह बाद योग और ज्योतिष का ज्ञान देने के लिए विदेश जाते हैं।

नरेंद्र मोदी के प्रति अधिक जिज्ञासा

अभी तीन दिन पूर्व वे आस्ट्रिया, इटली, हालैंड और जर्मनी की 20 दिवसीय यात्रा से लौटे हैं। भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के अध्यक्ष डॉ मिश्रपुरी ने बताया कि पूरे यूरोप में नरेंद्र मोदी के प्रति अधिक जिज्ञासा है।

वे रोम के समीप सोनिया के गांव ऐलिस भी गये और वहां स्थित अनेक योग सेंटरों पर वहां के निवासियों से बातचीत की। सभी की रुचि मोदी के बारे में जानने की है। वे सोनिया का हालचाल पूछते हैं पर राहुल को अधिक भाव नहीं देते।

एक योग सेंटर की संचालिका इंग्रिड़ के अनुसार, नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से भारतीय महिलाएं सुरक्षित हो सकती हैं।
विज्ञापन

अमेरिका के सामने हाथ नहीं जोड़े

दूसरे योग सेंटर की संचालिका मारिया नोफिस ने कहा कि नरेंद्र मोदी उस संस्कृति को बचाएंगे जिसे देखने पश्चिमी भारत जाते हैं।

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर कालोस मेगा से बातचीत हुई तो वे इस बात के लिए मोदी के कायल दिखायी दिये कि उन्होंने विदेश जाने के लिए अमेरिका के सामने हाथ नहीं जोड़े।

नताशा हिल्स ने कहा कि राहुल राजनीति में मोदी से काफी छोटे हैं। राहुल की ननिहाल में सोनिया और राहुल के बजाय मोदी के बारे में जानने वाले योगाचार्य को अनेक मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें