फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: चार साल बाद उत्तराखंड दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, कुमाऊं व गढ़वाल की रैली से करेंगे चुनावी शंखनाद

Tue, 26 May 2026 09:20 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चार व पाच जून को राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। करीब चार साल बाद वह उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस संबंध में जानकारी दी। राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा संचार होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। चार जून को अल्मोड़ा व पौड़ी में रैली को संबोधित करेंगे। कुमाऊं व गढ़वाल मंडल में होने वाली रैली से राहुल गांधी पूर्व सैनिकों को साधने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव के लिए जोश भरेंगे।

विज्ञापन


करीब चार साल बाद राहुल गांधी उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। इससे पहले दिसंबर 2021 में परेड ग्राउंड में विजय दिवस समारोह में देहरादून आए थे। लंबे अंतराल के बाद राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है।

चार जून को अल्मोड़ा में रैली को संबोधित करेंगे। इसी दिन दोपहर दो बजे पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में संवाद करेंगे। कुमाऊं व गढ़वाल मंडल की रैली से राहुल गांधी चुनावी शंखनाद करेंगे। पांच जून को देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व मंत्री व विधायकों, अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी चुनाव कर रणनीति पर चर्चा करने के साथ फीडबैक भी लेंगे।

ये भी पढ़ें...Badrinath: धाम में कल से लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, पांच दिवसीय आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह

 

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, पार्टी नेता राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा संचार होगा। कांग्रेस पार्टी दो दिवसीय दौरे की तैयारियों में जुट गई है। पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में राहुल गांधी पूर्व सैनिकों की समस्याओं, अग्निवीर भर्ती समेत अन्य मुदों पर संवाद करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें