निरीक्षण के दौरान नेताओं ने कार्यक्रम से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं, मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग और छात्रों के आगमन और अन्य आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान में 17 जुलाई को होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पेपर लीक मामले में युवाओं व छात्रों के साथ संवाद करेंगे।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान नेताओं ने कार्यक्रम से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं, मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग और छात्रों के आगमन और अन्य आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, अमरजीत सिंह, ओम प्रकाश सती समेत अन्य नेता मौजूद रहे।