फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का हमला 'मोदी जी चाहते हैं कि सब चुप रहें और वो मन की बात करें'

Tue, 17 Jan 2017 12:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उत्तराखंड में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला बोला। कहा कि मोदी जी चाहते हैं कि सिर्फ एक व्यक्ति का राज हो। सबकी आवाज खामोश हो जाए और बस वे अपने मन की बात कर सके।
विज्ञापन


खादी आश्रम के कैलेंडर पर मोदी की तस्वीर पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 15 लाख का सूट पहनकर चर्खा कातते हैं। कहा कि मोदी जी हमेशा गरीबों के साथ होने की बात करते हैं लेकिन तस्वीर बड़े लोगों के साथ लगाते हैं। उनके साथ तस्वीर में बड़े-बड़े लोग दिख जाएंगे पर कभी किसी गरीब के साथ फोटो नहीं नजर आएगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड के ऋषिकेश में विजय संकल्प सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोध‌ित करते हुए ये बातें कहीं।

'RSS ने 52 साल तक तिरंगे को सैल्यूट नहीं किया'

राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि सीमा पर मौजूद जवान तिरंगे के लिए अपनी जान देता है। लेकिन भाजपा और आरएसएस ने तिरंगे को सैल्यूट नहीं करते।

राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस के मुख्यालय में तिरंगा नहीं उनका झंडा फहराया जाता है, क्यों? कहा कि जब सीमा पर शहादत होती है तो हर जवान तिरंगे लिपटा आता है लेकिन भाजपा और आरएसएस वाले उस तिरंगे को सम्मान नहीं करते।

राहुल ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी चाहते हैं कि सिर्फ एक व्यक्ति का राज हो। मोदी जी चाहते है कि सबकी आवाज खामोश हो जाए और बस वे अपने मन की बात कर सके।

कांग्रेस लड़ रही लोकतंत्र बचाने की लड़ाई: सीएम रावत

मंच पर राहुल गांधी के साथ सीएम रावत - फोटो : AmarUjala
राहुल गांधी सोमवार अपराह्न विमान से देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरे। यहां से वे कार से गुमानीवाला डीएसबी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

सम्मेलन में बोलते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा जिनके हाथों में केंद्र की बागडोर है वे छोटे राज्यों को दबा रहे हैं। कांग्रेस लोकतंत्र की लड़ाई लड़ रही है।

मुख्यमंत्री ने मंच से बोलते हुए कहा कि हमने तय किया है कि 2020 तक उत्तराखंड का भाई-बहन को गरीबी रेखा के नीचे नहीं रहेगा। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए रावत ने कहा कि उनकी सरकार ने 30 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान अब तक 16 हजार युवाओं को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते खाली रहा कार्यक्रम स्थल

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कांग्रेसी - फोटो : AmarUjala
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही सभा स्थल पर भीड़ जुटने लगी थी। हालांकि सुबह मौसम खराब होने के चलते कार्यक्रम स्थल पूरी तरह खाली रहा लेकिन मौसम खुलने पर कार्यकर्ता पहुंचने लगे।

वहीं पुलिस के आलाधिकारियों और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस ने जौलीग्रांट हवाई अड्डे से डीएसबी स्कूल मैदान तक रिहर्सल भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें