फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया शाइनिंग की तरह 'मोदी गुब्बारा' होगा फुस्स

Tue, 29 Apr 2014 04:42 PM IST
अमर उजाला, गौचर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जब मंगलवार को उत्तराखंड के गौचर पहुंचे तो उन्होंने गौचर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड से हमारा पुराना रिश्ता है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने के लिए पं. जवाहर लाला नेहरू यहां तीन बार जेल गए। मेरे पिता और मैंने यहां रहकर पढ़ाई की है। पिछले 60 सालों में उत्तराखंड ने धीरे-धीरे विकास किया है।

अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दस सालों में देश के लगभग 15 करोड़ गरीबों का जीवन सुधारा है। कांग्रेस का प्रयास है कि जनता का पैसा जनता को मिले।
विज्ञापन
Trending Videos

उत्‍तराखंड छोटा लेकिन महत्वपूर्ण

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य छोटा है, लेकिन देश की सुरक्षा में उसका बड़ा योगदान है। अपने संबोधन में उन्होंने जनता से कांग्रेस को ‌जिताने की अपील की। गौचर में राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी कम संख्या में लोग पहुंचे।

इस दौरान मंच पर उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत, यशपाल आर्य, प्रदेश प्रभारी संजय कपूर और राजीव शुक्ला सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद हैं।

फूटेगा मोदी गुब्बारा

उत्तराखंड में गौचर से चुनावी ताल ठोंकते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जिस तरह 2004 में इंडिया शाइनिंग की हवा निकल गई उसी तरह जल्द ही इस बार मोदी के गुब्बारे की हवा भी निकल जाएगी।

हालांकि गौचर में उम्मीद के मुताबिक कम ही लोग राहुल को सुनने के लिए आए। इस रैली में करीब 2500 लोग आए।
विज्ञापन

आतंकवाद से लड़ने में विफल रही एनडीए

राहुल गांधी ने अपनी गौचर रैली में बीजेपी की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा।

आतंकवाद के मुद्दे पर राहुल गांधी ने वाजपेयी सरकार के समय प्लेन हाइजैक जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि एनडीए सरकार इसमें पूरी तरह विफल रही।

राहुल ने रैली में जनता को संबोधन करते हुए बताया कि एनडीए के शासन में 22 हजार लोग आतंकवाद से मौत का शिकार हुए।

इसके अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कांग्रेस शासन काल की कई उपल‌िब्‍ध्यां भी बताईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें