फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले राहुल 'नोटबंदी सबसे बड़ी डकैती... गरीबों से खींचो, अमीरों को सींचो'

Sat, 24 Dec 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अल्मोड़ा में हुई चुनावी सभा में नोटबंदी को आर्थिक डकैती करार दिया। मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी की सच्चाई यह है कि 99 प्रतिशत गरीबों का पैसा खींचो, अमीरों को सींचो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनडीए की नीतियों ने हिंदुस्तान को दो भागों में बांट दिया है, एक प्रतिशत सुपर रिच और 99 प्रतिशत अन्य लोग। एनडीए सरकार में एक प्रतिशत सुपर रिच के पास देश का साठ प्रतिशत धन है।

सिमिकनी के मैदान में हुई जनाशीष रैली में बशीरबद्र के शेर ‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं खाते, बस्तियां जलाने में’ से शुरुआत करते हुए राहुल ने कहा कि ढाई साल में नरेंद्र मोदी ने सिर्फ एक काम '50 परिवारों का 1.46 लाख करोड़ रुपये माफ' किया है।
विज्ञापन

'नोटबंदी गरीब लोगों और महिलाओं पर फायर बॉम्बिंग'

राहुल गांधी ने नोटबंदी पर प्रधानमंत्री पर हमला बोला। - फोटो : AmarUjala
अपने 35 मिनट के भाषण में कालेधन का मुद्दा उठाते हुए राहुल ने कहा कि सारा कैश कालाधन नहीं है। छह प्रतिशत कालाधन ही कैश में है। देश में 99 प्रतिशत लोगों के पास कालाधन नहीं है। एक प्रतिशत सुपर रिच के पास कालाधन है। 

राहुल ने कहा कि 2014 में मोदी ने कालाधन वापस लाकर हर अकाउंट में 15 लाख रुपए डालने का वादा किया था। लोगों ने जब पूछना शुरू किया कि 15 लाख रुपए कहां गए तो नोटबंदी का नया ड्रामा खड़ा कर दिया। पहले कहा कि नोटबंदी भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है।

यह सर्जिकल स्ट्राइक नहीं, उत्तराखंड के लोगों, गरीब लोगों और महिलाओं पर फायर बॉम्बिंग है। इसने उत्तराखंड की मनीआर्डर इकोनॉमी, पर्यटन सबको तबाह कर दिया। एनडीए ने पहले दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। पिछले साठ सालों में इतनी बेरोजगारी कभी नहीं आई, जितनी कि नोटबंदी के दौरान आई।

50 परिवारों ने पीएम को कुर्सी पर बिठाया: राहुल

रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। - फोटो : AmarUjala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि सुपर रिच 50 परिवारों ने इन्हें कुर्सी पर बैठाया है। नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि बाकी लोगों का बैंकों में जमा पैसा फंस जाए और 50 परिवारों का आठ लाख करोड़ रुपए माफ हो जाए। राहुल के मुताबिक मोदी कह रहे हैं कि नोटबंदी का पता किसी को नहीं था।

मोदी बताएं कि बंगाल बीजेपी यूनिट, उड़ीसा और बिहार बीजेपी यूनिट के पास जमीन कहां से आई। जनार्दन रेड्डी ने नोटबंदी के बाद 500 करोड़ में शादी कैसे कराई ?

कैशलेश में 5 प्रतिशत कमीशन 5 परिवारों की जेब में

राहुल गांधी ने शेर के साथ अपनी बात शुरू की। - फोटो : AmarUjala
राहुल ने एनडीए के कैशलैस इंडिया के नारे को भी निशाने पर लिया और कहा कि कैशलैस दुनिया में पांच प्रतिशत कमीशन 50 परिवारों की जेब में जाएगा। राहुल ने कहा कि मै सवाल पूछता हूं तो मेरा मजाक उड़ाते हैं। ये सवाल मेरे नहीं है। ये जनता, युवाओं के सवाल हैं। मेरा मजाक उड़ाइए, पर इनका जवाब दीजिए।

राहुल गांधी ठीक अपराह्न 2.20 पर सिमकनी मैदान में हो रही चुनावी सभा में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के साथ पहुंच गए थे। ठीक 3.56 पर भाषण खत्म कर राहुल पंतनगर के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हुए। 
विज्ञापन

'माल्या को 1200 करोड़ की टॉफी दे दी'

राहुल गांधी की रैली - फोटो : AmarUjala
-उत्तराखंड को उसका हक नहीं दिया। विजय माल्या को 1200 करोड़ की टॉफी दे दी। 
-गरीबों से पैसा खींचो, अमीरों को सींचों। ये है नोटबंदी की सच्चाई। इस लक्ष्य के लिए ही आपका पैसा बैंकों में दबाया जा रहा है। 
-इनका ताश का महल अब गिरने लगा है। पहले कहा-नोटबंदी आतंकवाद के खिलाफ है। फिर कहा यह नकली नोटों के खिलाफ है। सौ में से सिर्फ दो पैसे नकली हैं। फिर कहा यह कैशलेस इकानॉमी के लिए है। कैशलेस दुनिया में हर मनी ट्रांसफर पर पांच प्रतिशत कमीशन 50 परिवारों की जेब में जाएगा। 
-नोटबंदी के नाम पर मोदी जी आपने पूरे देश को लाइन में लगा दिया। आपने कहा लाइन में चोर खड़े हैं। ईमानदार लोगों की अंगुलियों पर स्याही लगवाई। 
-ऑल ब्लैक इज नॉट कैश, ऑल कैश इज नॉट ब्लैक। सारा कालाधन कैश नहीं है। 94 प्रतिशत कालाधन स्विस बैंक, रियल इस्टेट, जमीन और सोने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें