चोर दरवाजे से पेपर लीक वालों को एंट्री
इस शो के दूसरे पहलू को देखें तो राहुल एक अभिभावक की भांति चिंतित नजर आए। अभिभावकों के तौर पर उन्होंने नीट पेपर लीक प्रकरण में आत्महत्या करने वाली रिया थापा को मंच पर बुलाकर उनका दर्द सबके सामने रखा। उन्होंने बताया कि रिया थापा के परिवार की तरह देश के 22 परिवार इस दंश को झेल रहे हैं। राहुल ने कहा, पेपर लीक आपकी मेहनत, आपका और आपके माता-पिता का अपमान है। राहुल ने बताया कि कैसे पूरा सिस्टम इस पेपर लीक में शामिल है। कोचिंग से लेकर माफिया, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से लेकर मंत्रालय तक। एक बाप की मेहनत की नौ लाख रुपये कमाई छीनकर कैसे चोर दरवाजे से पेपर लीक वालों को एंट्री दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें...राहुल गांधी का दून दौरा: छात्रों के गूंज शो में दिखा नया अंदाज, लेजर लाइट और संगीत के बीच मंच पर पहुंचे
पूरा ध्यान, पेपर लीक के दर्द से जुड़ाव पर
राहुल गांधी का यह इवेंट पूरी तरह से पेपर लीक के दर्द को युवाओं के दिलों तक पहुंचाने पर केंद्रित नजर आया। लिहाजा, यहां उस दर्द को उभारने वाले तमाम किरदार मंच पर लाए गए। सभी ने अपनी भूमिका निभाकर युवाओं से जुड़ने का प्रयास किया। शाम 8:43 बजे उन्होंने कार्यक्रम खत्म कर दिया।