फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा और भरत ने जीती 10 किमी दौड़

विज्ञापन
खेल दिवस के अवसर पवेलियन मैदान में आयोजित इंटर स्कूल फुटबाल टुर्नामेंट फाइनल की विजेता केबी ओएन?
विज्ञापन
जिला खेल कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित 10 किमी दौड़ में राधा और भरत अपने-अपने वर्गों के विजेता रहे। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने दौड़ का शुभारंभ किया। बृहस्पतिवार को खेल दिवस के अवसर पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम से दौड़ की शुरुआत हुई। प्रतिभागी यहां से राइंका सौड़ा सरोली थानो रोड से वापस स्टेडियम पहुंचे। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा, सचिव खेल बृजेश कुमार संत, डॉ. धर्मेंद्र भट्ट समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे खिलाड़ी
महिला ओपन वर्ग
राधा- प्रथम
संध्या बिंद- द्वितीय
रिंकी बिंद- तृतीय
पुरुष ओपन वर्ग
भारत वर्मा - प्रथम
रिंकू सिंह - द्वितीय
पंकज - तृतीय
पुरुष 40 प्लस
राजेंद्र प्रसाद जोशी- प्रथम
आशीष बडेरा - द्वितीय
राजीव नैन पांडेय - तृतीय
पुरुष 50 प्लस
मुकेश राणा - प्रथम
ललित चंद्र जोशी - द्वितीय
शशि दिवाकर - तृतीय
पुरुष 60 प्लस
जितेंद्र गुप्ता - प्रथम
एसके तोमर - द्वितीय
बृजपाल सिंह - तृतीय
ओकग्रोव स्कूल ने जीती हॉकी प्रतियोगिता
देहरादून। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित इंटर स्कूल बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता ओकग्रोव स्कूल मसूरी ने जीती। बृहस्पतिवार को आयोजित फाइनल में ओकग्रोव स्कूल ने वाइनवर्ग एलन स्कूल को 5-3 से शिकस्त दी। इसमें आर्यन कुमार, देवाशीष, विष्णु, अभिषेक, अरित्र, पंकज रावत, खड़क बहादुर सिंह, कमल, यशपाल, सुल्तान नौटियाल समेत अन्य शामिल रहे।
केवि बीरपुर ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता
देहरादून। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित इंटर स्कूल बालकों की जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में केवि बीरपुर की टीम विजेता बनी। बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला डीएवी इंटर कॉलेज और केवि बीरपुर के बीच खेला गया। केवि की टीम ने 6-5 से मुकाबला अपने नाम किया। रोहित नेगी, सुजल थापा, मयंक खत्री, साहिल, हर्ष जीना, तुषार क्षेत्री, सचिन नेगी, सौरभ चौहान, आसिफ खान, अखिलेश सोरियाल और आकाश नयाल ने गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें