1940 से 1945 के बीच की सत्य घटनाओं पर आधारित बॉलीवुड फिल्म रागदेश को लेकर उत्तराखंड सरकार बड़ा फैसला लेने के मूड में है। अगर बात बन गई तो इससे फिल्म देखने वालों को बड़ा फायदा होगा। जानिए...
मूल रूप से पौड़ी निवासी फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने बताया कि रागदेश 1940 से 45 के बीच की सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म है। फिल्म में लाल किला ट्रायल्स, द्वितीय विश्व युद्ध, वर्मा युद्ध, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज से जुड़े तमाम पहलुओं को दर्शाया गया है।
उनका दावा है कि इन विषयों पर बनने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। बताया कि फिल्म रागदेश की 60 फीसदी शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। मालदेवता, सुद्धोवाला, एफआरआई परिसर जैसे मनोरम स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की गई है।