फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर के कुरान पाक देखने उमड़े लोग, ऐतिहासिक मस्जिदों की दुर्लभ तस्वीरों ने किया आकर्षित

Sat, 26 May 2018 10:40 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Quran exhibition
विज्ञापन

तस्मिया अकादमी की ओर से टर्नर रोड स्थित तस्मिया कुरान संग्रहालय में शनिवार को दो दिवसीय 14वीं ‘कुरान लेख कला के दर्पण में’ प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया। इस दौरान संग्रहालय में मौजूद दुनियाभर के कुरान पाक देखने के लिए हर वर्ग के लोग उमड़े।

विज्ञापन


शनिवार को प्रदर्शनी की शुरूआत कारी शमसाद ने पवित्र कुरान की तिलावत से की। इस दौरान छोटी बच्चियों ने नात-ए-पाक पढ़कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि पहली बार यहां आकर अलग ही सुकून मिला।

उन्होंने इस्लाम की महानता को खूबसूरती से बयां किया। कहा कि हमें कुरान की भावना को जीवन में उतारना होगा। वेदांत और कुरान में गहरा संबंध है। दोनों ही एकेस्वरवाद और इंसानी एकता पर बल देते हैं। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री रेखा आर्य ने प्रदर्शनी को काफी सराहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुरान इंसानियत का संदेश देती है। हमें कुरान की शिक्षा पर अमल कर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम आयोजक उद्यमी व शिक्षाविद् डा. एस फारूख ने बहुत विस्तार से इस्लाम के इतिहास, मक्का और मदीने के साथ ही भारत में इस्लाम की यात्रा को बयां किया। उन्होंने प्रदर्शनी के महत्व और इसके उद्देश्य के बारे में भी लोगों को विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन

Quran exhibition
शहर मुफ्ती सलीम अहमद कासमी ने कुरान की अजमत बयान की और लोगों से कुरान की शिक्षा पर अमल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुरान की शिक्षा पर अमल करने से ही इंसान को दुनिया और आखिरत में कामयाबी मिलेगी।

 प्रदर्शनी में लोगों को पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मस्थान व उनके घर, उनके साधना स्थल समेत मदीना के महत्वपूर्ण स्थलों को चित्र के रूप में देखने का मौका मिला। मक्का व मदीना की ऐतिहासिक मस्जिदों के चित्र देखकर सभी प्रफुल्लित हो गए।

पवित्र काबा के भीतर की दुर्लभ तस्वीरें लोगों को दंग कर गई। तैफ की घाटी, हीरा गुफा के चित्र भी आकर्षण के केंद्र थे। आबे जम जम के पवित्र जल का चित्र देखकर लोगों का मस्तक आदर से झुक गया। हाथों से लिखी कुरान ए पाक, तमाम उत्पादों में लिखी कुरान की आयतें, हाथों से लिखी कुरान, डा. एस फारूख के छह पुरखों के घर में सहेज कर रखी कुरान, पचास से अधिक भाषा में रखी पवित्र कुरान ने लोगों को अपनी ओर खींचा।  

इस दौरान ब्रिगेडियर केजी बहल, आर बख्शी, डा. एम अंसारी, डा. अरुण कुमार, स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड महानिदेशक डा. वाईएस पाल, मौलाना अल्ताफ हुसैन, मौलाना वसीउल्लाह, जहांगीर अहमद, सैय्यद हारून अहमद, फर्रूख अहमद, सैय्यद फैसल अहमद, सैय्यद यासर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें