फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज कांटेस्ट में छात्रों ने दिखाया दम

Fri, 07 Feb 2014 11:44 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला और जीएलए यूनिवर्सिटी की ओर से एशियन स्कूल में क्विज कांटेस्ट और वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में 12वीं के 100 से ज्यादा छात्रों ने न केवल अपनी प्रतिभा दिखाई बल्कि विशेषज्ञों ने उन्हें कामयाबी के टिप्स भी दिए।

बृहस्पतिवार को एशियन स्कूल में ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन करने वाले 100 से ज्यादा 12वीं के छात्र कांटेस्ट में प्रतिभाग करने पहुंचे। पहले सभी छात्रों ने क्षेत्रीय स्तर की परीक्षा में भाग लिया। इसके बाद जीएलए के प्रबंधन विभाग के एचओडी डा. सोमेश धमीजा ने बच्चों को 12वीं के बाद कॅरियर विकल्पों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 12वीं के बाद छात्र को उस दिशा में अपना कॅरियर आगे बढ़ाना चाहिए, जिसमें उसकी रूचि हो। इसके अलावा छात्रों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट की भी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने छात्रों से उनकी रूचि भी पूछी और अपने फोन नंबर और ईमेल पते भी दिए ताकि वह किसी भी सलाह के लिए उनसे संपर्क कर सकें।
विज्ञापन


इस कांटेस्ट और वर्कशॉप का आयोजन देहरादून के अलावा बरेली, पटना, चंडीगढ़, शिमला, जमशेदपुर, लखनऊ और ग्वालियर में भी किया जा रहा है। जीएलए के इंस्टीट्यूट आफ एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज के निदेशक डा. अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि इस कांटेस्ट के फाइनल का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन 16 फरवरी को दिल्ली में होगा, जिसमें सभी केंद्रों से कामयाब होने वाले छात्र प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर एशियन स्कूल के चेयरमैन अमरजीत सिंह, प्राचार्य एके दास, अविनेंद्र त्रिपाठी, आलोक अवस्थी और तपेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

अमर उजाला क्विज कांटेस्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

तीन राउंड में होगा कांटेस्ट
यह कांटेस्ट केवल 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए है। जिसमें केवल, यूपी, एमपी, सीबीएसई, राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड एवं उत्तराखंड बोर्ड से सम्मलित छात्र-छात्राएं ही भाग ले सकते हैं।

कांटेस्ट में होंगे तीन राउंड
1- ऑन लाइन राउंड
2- रीजनल राउंड
3- फाइनल राउंड

इन शहरों में रीजनल राउंड
मथुरा - 2 फरवरी 2014
बरेली - 4 फरवरी 2014
पटना - 6 फरवरी 2014
देहरादून - 6 फरवरी 2014
जमशेदपुर - 8 फरवरी 2014
लखनऊ - 9 फरवरी 2014
ग्वालियर - 11 फरवरी 2014
चंडीगढ़ - 13 फरवरी 2014
शिमला - 14 फरवरी 2014
दिल्ली - 16 फरवरी 2014
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें