फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पानी की निकासी न होने पर भड़के दुकानदार, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनिर्माण कार्य पर उठाए सवाल, कहा- ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी से कारोबार होगा प्रभावितI
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से बाबूगढ़ चौक पर कराए गए निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे हैं। बुधवार को दुकानदारों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण ग्राहकों को दुकान में आने-जाने में परेशानी हो रही है। इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि देहरादून ने करीब दो माह पूर्व सौंदर्यीकरण के लिए बाबूगढ़ चौक के दोनों ओर करीब 70 मीटर हिस्से में सड़क के किनारे टाइल्स बिछाई थी। तब भी स्थानीय व्यापारियों ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाए थे। स्थानीय दुकानदार राहुल शर्मा, विपिन पंवार, योगेश, धमेंद्र कहना है कि हल्की बारिश से दुकानों के बाहर पानी जमा हो जाता है। निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। कहा कि बरसात में दुकानदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। टाइल्स बिछाने के दौरान लेवल का ध्यान नहीं रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




राष्ट्रीय राजमार्ग लोनिवि खंड देहरादून के सहायक अभियंता मानवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मौके पर अवर अभियंता को भेज कर जांच कराई जाएगी। कोई तकनीकी खामी होने पर उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें