फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मोटरमार्गों पर वाहनों की आवाजाही शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
Iबर्फबारी से बंद हो गए थे तीन मोटरमार्ग, छह गांव के लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

I

बर्फबारी के चलते बंद हुए तीन मोटरमार्गों को बुधवार की दोपहर बाद वाहनों के लिए खोल दिया गया। इसके बाद इन मार्गों से जुड़े आधा दर्जन गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।

बीते रविवार को हुई बर्फबारी के चलते लोखंडी-लोहारी, सैंज-कुनैन और लेवरा ग्रामीण मोटरमार्ग बंद हो गया था। तीनों मार्ग पर एक फिट से अधिक बर्फ जमी हुई थी। इस कारण इन मार्गों से जुड़े गांवों का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय चकराता से कटा हुआ था। ग्रामीण गांव में ही कैद होकर रह गए थे। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए चकराता बाजार नहीं पहुंच पा रहे थे। ग्रामीण रोहन राणा, महिपाल सिंह, नारायण सिंह, रमेश सिंह ने आरोप लगाया कि बर्फबारी से पूर्व लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी तैनात नहीं की। इस कारण समय पर मार्ग नहीं खुल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोनिवि खंड चकराता के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर से बताया कि तीनों मोटरमार्ग त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ते हैं। पहले राजमार्ग विभाग ने हाईवे से बर्फबारी हटाई। इसके बाद संपर्क मोटरमार्गों को खोलने का कार्य शुरू हो सका। बताया कि तीनों मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें