देहरादून। क्वांटम विश्वश्वविद्यालय के बीटेक (ऑनर्स) साइबर सुरक्षा अंतिम वर्ष के छात्र प्रशांत सैनी ने अखिल भारतीय साइबर सुरक्षा कौशल प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया है। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी), कौशल और उद्यमिता विकास के लिए नोडल एजेंसी ने कार्यक्रम का आयोजन किया था।
तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 50 से अधिक प्रतिभागियों ने कौशल जैसे कन्फेक्शनरी, साइबर सुरक्षा, वेल्डिंग, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, कार पेंटिंग, पेटिसरी, फ्लोरिस्ट्री आदि में एक दूसरे के साथ कंपटीशन किया। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सचिव राजेश अग्रवाल ने 2021 के विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता हर दो साल के बाद क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है।