फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बीकेटीसी विश्राम गृहों के मरम्मत कार्य और सामान आपूर्ति की गुणवत्ता घटिया, रोका गया भुगतान

Thu, 21 Dec 2023 04:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले बीकेटीसी ने विश्राम गृह, धर्मशालाओं में मरम्मत अन्य सामान के लिए टेंडर के माध्यम से ठेकेदारों का चयन किया था। लेकिन विश्राम गृह में ठहरने वाले यात्रियों की ओर से निर्माण कार्य और आपूर्ति सामान की गुणवत्ता को लेकर बीकेटीसी को शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन
बदरीनाथ केदारनाथ - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के विश्राम गृह और धर्मशालाओं में मरम्मत कार्य और सामान आपूर्ति की गुणवत्ता घटिया पाई गई। जांच के लिए गठित उप समिति की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के आधार पर बीकेटीसी ने मरम्मत कार्य करने और विश्राम गृहों में सामान की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार का भुगतान रोक दिया है।

विज्ञापन


बीकेटीसी ने ठेकेदारों को दो सप्ताह के भीतर दोबारा से काम शुरू करने के आदेश दिए हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले बीकेटीसी ने विश्राम गृह, धर्मशालाओं में मरम्मत अन्य सामान के लिए टेंडर के माध्यम से ठेकेदारों का चयन किया था। लेकिन विश्राम गृह में ठहरने वाले यात्रियों की ओर से निर्माण कार्य और आपूर्ति सामान की गुणवत्ता को लेकर बीकेटीसी को शिकायत मिल रही थी।

इस पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जांच के लिए सितंबर 2023 में उप समिति गठित की थी। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति ने धर्मशाला और विश्राम गृहों में निर्माण कार्य और सामान की जांच की। समिति ने भी जांच में गुणवत्ता घटिया पाई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ठेकेदारों के भुगतान पर तत्काल रोक लगाई
सोमवार को उपसमिति ने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय को जांच रिपोर्ट सौंपी। जिसमें धर्मशालाओं के मरम्मत कार्य मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। साथ ही धर्मशालाओं में आपूर्ति किए सामान की गुणवत्ता भी घटिया थी। रिपोर्ट के आधार पर मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने ठेकेदारों के भुगतान पर तत्काल रोक लगाई है। साथ ही मरम्मत कार्य व सामान की आपूर्ति करने वाले ठेकेदारों को दो सप्ताह के अंदर मानकों के अनुरूप दोबारा काम करने के आदेश दिए। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने आदेश जारी किए कि मानकों के अनुरूप कार्य करने का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के बाद ही ठेकेदारों को भुगतान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Budget 2024:  नए वित्तीय वर्ष के बजट के लिए प्रदेश सरकार ने जनता से मांगे सुझाव, हितधारकों के साथ करेंगे संवाद

बीकेटीसी के अलग-अलग स्थानों पर कई धर्मशालाएं हैं। जहां पर मरम्मत कार्य के साथ यात्रा सीजन के दौरान सामान की आपूर्ति के लिए ठेकेदारों को काम दिया गया। मरम्मत कार्य और सामान की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जिस पर समिति गठित कर जांच की गई। समिति की रिपोर्ट में गुणवत्ता में कमियां पाई गईं। इस पर बीकेटीसी ने संज्ञान लिया है। -अजेंद्र अजय, अध्यक्ष बीकेटीसी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें