फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: रामघाट पर निकला अजगर, लोगों के फूल गए हाथ-पैर

Wed, 19 Sep 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पाइप पर लटका हुआ अजगर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरिद्वार मे रामघाट में मंगलवार की रात विशालकाल अजगर निकल आया। अजगर दुकान के बोर्ड के ऊपर एक पाइप पर लटका हुआ था। जिसे देख लोगों के हाथ पैर फूल गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही हरिद्वार के कनखल में लालढांग डालूपुरी राजकीय आश्रम पद्धति बालक विद्यालय में अजगर निकलने से अफरातफरी मच गई थी। बच्चे भी इधर-उधर भागने लगे। पिछले बुधवार सुबह करीब छह बजे राजकीय आश्रम पद्धति बालक विद्यालय में कर्मचारी ने गेट खोला तो खिड़की पर एक अजगर लटका हुआ नजर आया था।

अजगर को देखते ही बच्चों में हड़कंप मच गया। गरिमा मिश्रा ने चिड़ियापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी केएस रावत को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें