फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के बाद केदारनाथ हाईवे पर काम शुरू

Fri, 28 Feb 2014 11:33 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम रुद्रप्रयाग और ऊखीमठ के न्यायालय के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग ने केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का सुधारीकरण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पढ़ें, सेना में बंपर नौकरी, 4 मार्च से भर्ती रैली शुरू

विभाग ने काम शुरू कराने से पहले क्षतिग्रस्त और संवेदनशील स्थानों की वीडियोग्राफी करवा दी है। ताकि बाद मे बीआरओ के साथ कोई विवाद न हो। साइट पर मशीन और सामग्री भेजी जा रही है।

एसडीएम कोर्ट ने दिया नोटिस
मालूम हो कि एसडीएम कोर्ट ने 26 फरवरी को सीआरपीसी की धारा 144 के तहत बीआरओ के मुख्य अभियंता, कमान अधिकारी और लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन


पढ़ें, रावत पर लगाए आरोपों से पलटी युवती

कोर्ट ने बीआरओ की तरफ से केदारनाथ हाईवे के संवेदनशील स्थानों पर मरम्मत/पुनर्निर्माण न करने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को तत्काल कार्य शुरू कराने के आदेश दिए थे।

न्यायालय के आदेश के बाद आया हरकत में
न्यायालय का आदेश मिलने के बाद लोनिवि हरकत में आ गया। 76 किलोमीटर लंबे केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोनिवि की तीन डिवीजन काम कर रही हैं। रुद्रप्रयाग से बेडूबगड़ तक रुद्रप्रयाग डिवीजन, बेडूबगड़ से गुप्तकाशी तक लोनिवि ऊखीमठ डिवीजन और गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक गुप्तकाशी डिवीजन की देखरेख में रहेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को वीडियोग्राफी की गई। ठेकेदारों को काम बता दिया गया है। शाम तक साइट पर मशीन पहुंच जाएंगी। रविवार से काम शुरू हो जाएगा।
-प्रवीन कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि ऊखीमठ

स्टाफ साइट विजिट कर रहा है। जरूरत वाले स्थानों पर सामान पहुंचाया जा रहा है।
-इंद्रजीत बोस, अधिशासी अभियंता लोनिवि रुद्रप्रयाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें