फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने नहीं ली नाले की सुध, गाय गिरकर घायल

Fri, 31 Jul 2020 11:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्यामपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की लापरवाही आम नागरिकों के साथ-साथ पशुओं पर भी भारी पड़ रही है। बुधवार को एक गाय लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए नाले में गिरकर चोटिल हो गई। लोगों ने क्रेन बुलाकर उसको नाले से निकाला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कई साल बीत जाने के बावजूद लोक निर्माण विभाग गुमानीवाला हाईवे पर स्थित इस नाले में स्लैब नहीं डलवा पाया। जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को गुमानीवाला हाईवे साधन संघ आश्रम के समीप खुली नाले में एक गाय गिर गई। नाली संकरी होने के कारण गाय उसी में फंस गई।

नाले में कोई स्लैब नहीं पड़ा था तथा चारों तरफ बड़ी-बड़ी घास उग आई थी। जब इसकी सूचना लोगों को पता चली तो उन्होंने क्रेन बुलाई। उधर पंचायत सदस्य कविता ने पशु चिकित्सक श्यामपुर को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें