फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगरः पीडब्ल्यूडी एई रिश्वत लेते गिरफ्तार

Wed, 27 Jan 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में विजिलेंस टीम ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सहायक अभियंता को ठेकेदार से 55 हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया।
विज्ञापन


विजिलेंस ने यह कार्रवाई सितारगंज के ठेकेदार मोहम्मद रियाज और इरशाद की शिकायत पर की। ऊधमसिंह नगर में पहली बार कोई सहायक अभियंता इतनी रकम रिश्वत लेता पकड़ा गया है।

सीओ तितियाल ने बताया कि दोनों ठेकेदारों ने 22 जनवरी को हल्द्वानी विजिलेंस को शिकायत की थी कि फाइनल पेमेंट (11.50 लाख) के भुगतान के लिए सहायक अभियंता सीएस रौतेला और जेई 55 हजार की रिश्वत मांग रहे हैं। ठेकेदारों ने बताया कि उन्होंने नानकमत्ता गुरुद्वारे से मेनरोड तक 32 लाख रुपये में 1300 मीटर सड़क बनवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से 20.50 लाख रुपये की पेमेंट हो चुकी थी। शिकायत पर विजिलेंस इंस्पेक्टर केएन आर्य ने तीन इंस्पेक्टरों सहित 18 लोगों के स्टाफ और उद्योग विभाग, सेवायोजन कार्यालय के चार अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर सोमवार सुबह 11 बजे लोनिवि कार्यालय में घेरा डाला दिया। जैसे ही ठेकेदार रियाज ने एई रौतेला को 55 हजार रुपये दिए विजिलेंस की टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें