कुछ बदमाशों ने अल्मोड़ा से गैराड़ मंदिर में पूजा करने गए कुछ श्रद्धालुओं पर लोहे की रॉड और लात-घूंसों से हमला बोल दिया। हमले में एक श्रद्धालु के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। गुंडों ने महिलाओं से भी सरेआम अभद्रता की। महिला श्रद्धालुओं ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
अल्मोड़ा के जाखनदेवी मोहल्ले के करीब 35 लोग कफड़खान के निकट स्थित गैराड़ गोलज्यू मंदिर में पूजा के लिए गए थे। मंदिर से कुछ दूरी पर वाहन खड़े कर वह पूजा करने लगे।
श्रद्धालुओं के अनुसार पूजा के बाद शाम को वाहनों के पास लौटे तो वहां 10-15 लोग शराब पीकर हंगामा मचाते मिले। इनमें से कुछ लोग श्रद्धालुओं के वाहनों के ऊपर भी बैठे थे।