फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में शराब पीकर बदमाशों ने खेला 'खूनी खेल', लोहे की रॉड से श्रद्धालुओं के सिर फोड़े

Tue, 27 Jun 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ बदमाशों ने अल्मोड़ा से गैराड़ मंदिर में पूजा करने गए कुछ श्रद्धालुओं पर लोहे की रॉड और लात-घूंसों से हमला बोल दिया। हमले में एक श्रद्धालु के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। गुंडों ने महिलाओं से भी सरेआम अभद्रता की। महिला श्रद्धालुओं ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। 

अल्मोड़ा के जाखनदेवी मोहल्ले के करीब 35 लोग कफड़खान के निकट स्थित गैराड़ गोलज्यू मंदिर में पूजा के लिए गए थे। मंदिर से कुछ दूरी पर वाहन खड़े कर वह पूजा करने लगे।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के अनुसार पूजा के बाद शाम को वाहनों के पास लौटे तो वहां 10-15 लोग शराब पीकर हंगामा मचाते मिले। इनमें से कुछ लोग श्रद्धालुओं के वाहनों के ऊपर भी बैठे थे।
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज नहीं की

उनसे वाहन से हटने को कहा तो बदमाशों ने गालीगलौज करते हुए लोहे की रॉड भांजनी शुरू कर दी। इससे हुकम सिंह नामक श्रद्धालु का सिर फट गया। आरोप है कि बदमाशों ने महिलाओं से अभद्रता की और रोकने पर हुकम सिंह के पुत्र मौलिक मेहता और कुछ अन्य श्रद्धालुओं की भी पिटाई कर दी। 

गंभीर रूप से घायल हुकम सिंह की पत्नी का आरोप है कि बदमाशों ने उनसे भी अभद्रता की। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर वहां से अपने वाहनों में बैठकर भाग गए। वह घटना की रिपोर्ट लिखाने एनटीडी चौकी गए थे लेकिन पुलिस ने राजस्व क्षेत्र का मामला बताकर एफआईआर दर्ज नहीं की।

बताया गया है कि यह मामला राजस्व क्षेत्र बाड़ेछीना के अंतर्गत आता है। पीड़ित लोगों ने बताया कि उन्होंने कुछ बदमाशों को पहचान लिया है। उनका आरोप है कि बदमाश अल्मोड़ा के ही रहने वाले हैं।

श्रद्धालु महिलाएं इस घटना से गुस्से में हैं। उनका कहना है कि बदमाशों ने गैराड़ मंदिर के निकट शराब का अड्डा बनाकर मंदिर की पवित्रता को भी नुकसान पहुंचाने का काम किया है। आए दिन बदमाश यहां हुड़दंग मचाते हैं लेकिन पुलिस राजस्व पुलिस क्षेत्र का मामला बताकर पल्ला झाड़ लेती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें