पिता भी रहे सेना में अधिकारी
नायक दीपक नैनवाल के पिता चक्रधर प्रसाद ऑनरेरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। बताया कि बेटा वर्ष 2001 में फर्स्ट महार रेजिमेंट के जरिये सेना में भर्ती हुआ। ढाई साल से कश्मीर के कुलगाम में तैनात है।
घटना की रात किया था फोन
नायक दीपक नैनवाल ने घटना की रात अपने भाई प्रदीप को फोन किया था। प्रदीप ने बताया कि उस वक्त तक सब सामान्य था। दीपक ने सभी परिजनों का हालचाल पूछा था। साथ ही फोन पर बच्चों से भी बातचीत की थी।
--
12 अप्रैल को आना था घर
नायक दीपक देहरादून अपने घर दीवाली पर आए थे। अब उन्हें छुट्टी पर 12 अप्रैल को घर आना था। इससे पहले ही 10 अप्रैल की देर रात अचानक आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। फिलहाल हर्रावाला के ग्रामीण दीपक की सलामती की दुआएं कर रहे हैं।