फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने पुलवामा शहीद सीआरपीएफ जवान मोहन लाल रतूड़ी की पत्नी को सौंपा 7.25 लाख का ड्राफ्ट 

Sat, 01 Jun 2019 09:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शहीद मोहन लाल रतूड़ी का परिवार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

देहरादून एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान मोहन लाल रतूड़ी की पत्नी को आज सात लाख पच्चीस हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट सौंपा। यह धनराशि उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस कोष में जमा कराई थी।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने एसएसपी निवेदिता कुकरेती को एकत्रित धनराशि का ड्राफ्ट शहीद के परिवार को सौंपने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एसएसपी ने शनिवार को कांवली रोड स्थित शहीद मोहन लाल के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी सरिता देवी को ड्राफ्ट सौंपा। इसके अलावा एसएसपी ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें