फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमलाः बदला गुड्डे गुड़िया का खेल नहीं गंभीर मामला, निर्णय सेना पर छोड़ देंः सीएम

Tue, 19 Feb 2019 08:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
Trivendra Singh Rawat
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा जिन जांबाज सिपाहियों का खून देश के लिए बहा है उन पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि खून के एक एक कतरे की कीमत वसूली जाएगी।

विज्ञापन


 यह पूछे जाने पर कि देश अब अदला चाहता है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय को हमें अपनी सेना और विशेषज्ञ रणनीतिकारों पर छोड़ देना चाहिए क्योंकि यह गुड्डे गुड़िया का खेल नहीं बल्कि बेहद गंभीर विषय है।

इस पर हमारे विशेषज्ञ चर्चा कर रहे हैं और सही समय पर सही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को जनभावनाओं का ख्याल है। सरकार शहीदों के परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन

हमें अपने जांबाजों पर गर्व

सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रेमनगर आश्रम में हुए स्वयंसेवक संघ के अनुशांगिक संगठनों की समन्वय बैठक में शामिल होने पहुंचे। बंद सभागार में उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेताओं से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा।  करीब दो घंटे तक आश्रम में मौजूद रहे मुख्यमंत्री ने बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वे यहां  कार्यकर्ता के नाते केवल शिष्टाचार मुलाकात करने आया था। 

मुलाकात के दौरान किन बिंदुओं पर चर्चा की गई इस बारे में उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया। कश्मीर में जवानों की शहादत के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार को भी उत्तराखंड के एक मेजर समेत चार सैनिकों के शहीद होने की सूचना मिली है। कहा कि हमारे जांबाजों का खून व्यर्थ नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें