सावन के पहले सोमवार के दिन राजधानी देहरादून के मदिरों में शिवभक्तों की टोली पहुंची। वहीं हरिद्वार के गंगा घाटों पर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर शिव का जलाभिषेक किया। देर रात 12 बजे से ही देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।
वहीं सावन के पहले सोमवार से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों से कांवड़ियों का हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।