फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऑडिट दिवस पर जनता को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
-देहरादून स्थित सीएजी के तीनों कार्यालयों में हुआ आयोजन
विज्ञापन


-16 से 29 नवंबर को विभिन्न प्रतियोगिताएं, बच्चों को भी जोड़ा जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग के देहरादून स्थित तीनों कार्यालयों में रविवार को ऑडिट दिवस मनाया गया। इसके साथ ही 16 से 29 नवंबर तक चलने वाली ऑडिट के प्रति जागरूकता संबंधी गतिविधियों की शुरुआत भी की गई।

इस दौरान सुशासन के एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में ऑडिट की महत्ता के प्रति जनसामान्य तथा हितधारकों में जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन में भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) के योगदान और देश के सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्थान के गौरवशाली इतिहास और लंबी विकास-यात्रा को अभिचिह्नित करने के लिए भी ये दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


ऑडिट दिवस का मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित कैग मुख्यालय में उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) उत्तराखंड मोहम्मद परवेज आलम तथा महालेखाकार (लेखापरीक्षा) उत्तराखंड संजीव कुमार ने प्रतिभाग किया। देहरादून स्थित सभी कार्यालयों के कार्मिकों ने भी कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लिया।
विज्ञापन


ऑडिट दिवस की गतिविधियों के अंतर्गत कौलागढ़ स्थित ऑडिट भवन में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता, कार्मिकों एवं हितग्राहियों के लिए कार्यशालाएं, पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण पर संगोष्ठियां, एक वॉकथॉन, कौलागढ़ परिसर में ऑडिट मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस दौरान संस्थान की समस्त हितग्राहियों तक पहुंच और उनके साथ संबंधों की प्रगाढ़ता पर विशेष ध्यान केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें