फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: साल 2019 में इन दो त्योहारों के लिए भी मिलेगा सार्वजनिक अवकाश, यहां पढ़े पूरी लिस्ट...

Tue, 25 Dec 2018 08:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo image
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 के लिए सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है। नए साल के लिए 22 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। अगले साल के लिए मौजूदा चल रहे वर्ष की तुलना में दो अवकाश अधिक घोषित किए गए हैं। सरकार ने सूची में होलिका दहन और गोबर्धन पूजा को भी अवकाश तय किया है।

विज्ञापन


कैलेंडर में पांच स्थानीय छुट्टियां भी घोषित की गई हैं, जिनमें से तीन अवकाश देने का अधिकार जिलाधिकारी के पास होगा। ये अवकाश राज्य सचिवालय और विधानसभा के अफसर-कर्मचारियों को नहीं दिए जाएंगे। 
 

चार त्योहार रविवार को

21 निर्बंधित अवकाश भी तय किए गए हैं। इनमें से कर्मचारियों को किन्हीं दो छुट्टियों को लेने की अनुमति होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक अवकाश की छुटिटयाें का कैलेंडर जारी कर दिया है।

प्रदेश सरकार ने बेशक नए साल में दो सार्वजनिक अवकाश बढ़ा दिए हैं, लेकिन चार त्योहार रविवार को होने की वजह से कर्मचारियों को चार छुट्टियां का घाटा भी हो रहा है। 2019 में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती, दीपावली और ईद ए मिलाद के दिन रविवार हैं।

पांच में से तीन त्योहार गुरु गोविंद सिंह जयंती, वाल्मीकि जयंती, गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस भी रविवार के दिन ही मनाए जाएंगे। 21 निर्बंधित अवकाशों की सूची में चार त्योहार बसंत पंचमी,शब ए बारात, महाराज अग्रसेन जयंती व महाअष्टमी भी रविवार के दिन ही मनाए जाएंगे।

22 सार्वजनिक अवकाशों की सूची 

त्योहार                    तिथि
गणतंत्र दिवस-    26जनवरी
महाशिवरात्रि    04 मार्च
होलिका दहन    20 मार्च
होली            21 मार्च
राम नवमी    13 अप्रैल
डॉ. भीमराव अंबेडकर जंयती    17 अप्रैल
महावीर जयंती    17 अप्रैल
गुड फ्राइडे    19 अप्रैल
बुद्ध पूर्णिमा    18 मई
ईद-उल-फितर    5 जून
ईद-उल जुहा(बकरीद)12 अगस्त
स्वतंत्रता दिवस    15 अगस्त
जनमाष्टमी    23 अगस्त
मोहर्रम    10 सितंबर
महात्मा गांधी जयंती 02 अक्तूबर
दशहरा    08 अक्तूबर
महर्षि वाल्मीकि जयंती    13 अक्तूबर
दीपावली    27 अक्तूबर
गोबर्द्धन पूजा    28 अक्तूबर
ईद ए मिलाद    10 नवंबर
गुरु नानक जयंती    12 नवंबर
क्रिसमस    25 दिसंबर
नोट: मोहर्रम, ईद-उल फितर, ईद उल जुहा, ईद ए मिलाद स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार मनाए जाएंगे


 

स्थानीय त्योहारों की छुट्टियां

त्योहार    तिथि
गुरु गोविंद सिंह जयंती    13 जनवरी
चेटीचंद    06 अप्रैल
विश्वकर्मा पूजा    17 सितंबर
महर्षि वाल्मिीकी जयंती 13 अक्तूबर
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस    01 दिसंबर
नोट: इन पांच अवकाशों में जिलाधिकारी तीन अवकाश घोषित कर सकता है
 
विज्ञापन

निर्बन्धित अवकाशों की सूची

त्योहार            तिथि
नव वर्ष दिवस    01 जनवरी
मकर सक्रांति    15 जनवरी
बसंत पंचमी    10 फरवरी
गुरु रविदास जयंती 19 फरवरी
वैशाखी 13 अप्रैल
ईस्टर सैटर डे    20 अप्रैल
शब ए बारात    21 अप्रैल
ईस्टर मनडे    22 अप्रैल
वीर केशरी चंद्र शहीद दिवस    03 अप्रैल
जमात उल विदा    31 मई
हरेला    16 जुलाई
रक्षा बंधन/बग्वाल    15 अगस्त
अनंत चतुर्दशी    12 सितंबर
महाराजा अग्रसेन जयंती    29 सितंबर
महा अष्टमी    06 अक्तूबर
महानवमी    07 अक्तूबर
चैहल्लुम    19 अक्तूबर
नरक चतुर्दशी    26 अक्तूबर
भैया दूज (यम द्वितीया) 29 अक्तूबर
छठ पूजा    02 नवंबर
क्रिसमस (पूर्व संध्या) 24 दिसंबर
नोट: प्रत्येक कर्मचारी इन निर्बन्धित अवकाशों में से किन्हीं दो छुट्टियों को यदि वे लेना चाहेंगे तो अनुमति मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें