नए साल पर प्रदेश सरकार का ये फरमान बुरी खबर लेकर आया है। सरकार ने सभी सार्वजनिक अवकाशों पर रोक दिया है।
प्रदेश सरकार ने नये साल के लिए सार्वजनिक अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें रक्षा बंधन, करवा चौथ, भैया दूज, होलिका दहन, गोबर्द्घन पूजा व जमात-उल-विदा त्योहार के दिन सार्वजनिक अवकाश नहीं रहेगा।
इन त्योहारों को निर्बन्धित अवकाश की सूची में शामिल किया गया। वर्ष 2018 में राज्य कर्मचारियों को करीब आठ छुट्टियों का नुकसान होगा।