फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार के चलते यहां लोगों को झेलनी पड़ रही फजीहत, पूरा दिन इंतजार करने पर भी मिल रही निराशा

Mon, 15 Oct 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आधार वेरिफिकेशन
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को खूब फजीहत झेलनी पड़ रही है। सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने बैंक एवं डाकघरों को छोड़कर सभी जगहों के आधार केंद्र बन्द कर दिए हैं।

विज्ञापन


अब देहरादून में एक-दो आधार केंद्र ही चल रहे हैं। जहां सुबह से ही आधार बनवाने वालों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है और शाम तक भी लोगों का नंबर नहीं आ रहा है। बैंकों और डाकघरों में वैसे ही दिनभर लोगों की भीड़ रहती है। ऐसे में लोग सरकारी संस्थाओं के बजाय प्राइवेट में ही आधार बनवाने में रुचि दिखा रहे हैं, लेकिन यहां भी लोगों को निराश होना पड़ रहा है।

रविवार को शहर के डिस्पेंसरी रोड स्थित कॉम्प्लेक्स में आधार केंद्र पर सुबह आठ बजे से लोग आधार बनवाने और त्रुटियां सही कराने के लिए लाइन में लगने शुरू हुए। इनमें कई छात्र भी शामिल थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कई लोगों और छात्रों को बिना आधार बनवाए मायूस लौटना पड़ा

दस बजते ही यहां लोगों की फजीहत दोगुनी हो गई और शाम तक लोगों की परेशानी ऐसे ही बढ़ती गई। यही नहीं शाम को कई लोगों और छात्रों को बिना आधार बनवाए मायूस ही लौटना पड़ा।

सहारनपुर चौक निवासी बबीता ने बताया कि  आधार में उनके पति का नाम गलत चढ़ गया है, जिसके कारण उन्हें सरकारी फार्म भरने में परेशानी हो रही है। वह पिछले तीन दिन से आधार मेें त्रुटि सही कराने को लेकर चक्कर काट रहीं हैं। लेकिन अभी तक त्रुटि सही नहीं हुई है।

वहीं बारहवीं कर चुकी निकिता पांडे ने बताया कि उसे बीएससी में दाखिला लेना है, लेकिन आधार कार्ड में उनके पिता का नाम गलत होने के कारण दाखिला नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें