फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी नहीं हुए दाखिल खारिज, तहसील से बैरंग लौटे लोग  

Tue, 25 Jun 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून में तहसील में दाखिल खारिज कराने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लेखपालों के कार्य बहिष्कार खत्म होने के बाद भी सोमवार को तहसील में दाखिल खारिज शुरू नहीं हो पाए। सोमवार को अधिकांश लेखपाल तहसील में बैठने के बजाय फील्ड में रहे। जिससे दाखिल खारिज कराने तहसील पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। मंगलवार से दाखिल खारिज करने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन


उत्तराखंड लेखपाल संघ ने एसआईटी भूमि के राजस्व कार्य में दखल देने के विरोध में चार फरवरी से दाखिल खारिज में आख्या लगाने का बहिष्कार किया हुआ था। रविवार को सचिव राजस्व के साथ हुई संघ की बैठक के बाद लेखपालों ने कार्य बहिष्कार वापस लेने का निर्णय लिया। जिससे उम्मीद जताई जा रही थी कि सोमवार से दाखिल खारिज की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस अवधि में प्रदेशभर में लगभग 15 हजार दाखिल खारिज लंबित हो गए हैं। 

कार्य बहिष्कार खत्म होने के बाद सोमवार को काफी लोग दाखिल खारिज कराने के लिए तहसील परिसर पहुंचे, लेकिन लेखपाल अपने सीटों पर नहीं मिले। जिसके बाद उन्हें निराश लौटाना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अधिकांश लेखपाल फील्ड में रहे। जिसके कारण दाखिल खारिज नहीं हो पाए। मंगलवार से दाखिल खारिज की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
- मुकेश रमोला, तहसीलदार सदर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें