फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अगले माह देहरादून में होगा पीआरएसआई का राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिवेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीआरएसआई प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर अधिवेशन का आमंत्रण दिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) का 13 से 15 दिसंबर तक राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। पीआरएसआई ने राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर अधिवेशन का आमंत्रण दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष अधिवेशन का मुख्य विषय विकसित भारत 2047 में जनसंपर्क की भूमिका निर्धारित किया गया है। सम्मेलन में देशभर के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष को ध्यान में रखते हुए अधिवेशन में राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्धारित विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में जनसंपर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति एवं स्थानीय उत्पादों की प्रभावी ब्रांडिंग की दिशा में जनसंपर्क माध्यम अहम योगदान दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग, जनता से सतत संवाद, फेक न्यूज की रोकथाम व मीडिया जनसंपर्क क्षेत्र में एआई के बढ़ते प्रभाव पर भी मंथन की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनिया, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, संयोजक सिद्धार्थ बंसल, सदस्य वैभव गोयल, अनिल वर्मा, अजय डबराल, संजय भार्गव, प्रियांक वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें