देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे व महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने बताया कि शनिवार को आईटीआई निरंजनपुर में परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक सुबह 11 बजे होगी। एसीपी के तहत पदोन्नत वेतनमान से लेकर तमाम मुद्दे हैं, जिनका शासनादेश जारी न होने की वजह से कर्मचारी नाराज हैं। बैठक में विस्तृत चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी। ब्यूरो