फोटो...
चकराता। समग्र शिक्षा के तहत राजकीय इंटर कॉलेज चकराता में बालिकाओं के लिए एडोलसेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को किशोरावस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई। इसके साथ ही कार्यक्रम में निबंध और कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कला में सिमरन और निबंध में अंकित ने पहला स्थान प्राप्त किया। नोडल अधिकारी तिलक सिंह चौहान ने छात्राओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बबीता और अनुबाला ने छात्राओं को किशोरवस्था में होने वाले परिवर्तन की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपक बिश्नोई आदि मौजूद रहे। संवाद