फोटो...
साहिया। जौनसार बावर की पहली फीचर फिल्म मेरे गांव की बाट का असर क्षेत्र के लोगों में सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म देखने लोग बड़ी संख्या में विकासनगर स्थित उपासना टॉकीज पहुंचे रहे हैं। बृहस्पतिवार को फटेऊ गांव की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में फिल्म देखने पहुंचीं। फिल्म देखने के बात महिलाओं ने बताया कि फिल्म में जौनसारी संस्कृति को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बताया कि जौनसार बावर के लोगों को अपने बच्चों को फिल्म जरूर दिखानी चाहिए। ताकि वह अपनी संस्कृति से रूबरू हो सकें। फिल्म के निर्देशक एवं सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक कलम सिंह चौहान ने बताया कि फटेऊ गांव की महिलाओं को विशेष रूप से फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया गया था। संवाद