पेयजल के पानी के दूषित होने के संबध में जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे महिला कांगेस?
मसूरी सीवर लाइन की गंदगी टौंस नदी में आने से गुस्साए लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोगों के अनुसार सीवर लाइन की गंदगी गल्ज्वाड़ी के पास धोबाखाला व टौंस नदी में डाली जा रही है। पापी पेयजल लाइन के जरिये कई क्षेत्रों के घरों में पहुंच रहा है।
गल्जवाड़ी क्षेत्र के लोग प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव गोदावरी थापली के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। थापली ने बताया कि मसूरी में सीवर लाइन के साथ साथ टैंक भी बनाया गया है। इस टैंक से सीवर की गंदगी दून के आउटर इलाकों में पानी के स्रोतों के पास छोड़ी जा रही है। इनमें से धोबाखाला पानी का स्रोत भी है, जिससे जोहड़ी गांव, अनारवाला, सीएम आवास, प्रेमनगर, घंघोड़ा, कांडली आदि क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति भी होती है। यहां लोगों को गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।
लोगों ने चेतावनी दी कि यदि गंदा पानी आना बंद नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अशोक खंडूरी, गोविंद पुंडीर, कृष्णा, सुनील पुंडीर, दीपक चौहान, नीरज क्षेत्री, सीमा वर्मा, अनिल वर्मा, विनीत, सुभाष थापा आदि शामिल रहे।