पुलिस मुख्यालय कूच करते हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को कनक चौक पर गिरफ्तार करती पुलिस। संवाद
देहरादून। बहादराबाद प्रकरण को लेकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय का घेराव करने निकले। कनक चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया। इससे पहले उन्होंने चौक पर ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
सोमवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता सुभाष रोड स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव करने निकले। प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि 13 दिसंबर को हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय कानून सलाहकार संकेत कटारा हरिद्वार के बहादराबाद थाने में एक बेटी के बयान दर्ज कराने गए थे। वहां के थानाध्यक्ष को भी इस मामले की जानकारी दी। आरोप है कि थानाध्यक्ष के ढीले रवैये के कारण थाने के बाहर सैकड़ों की भीड़ ने संकेत कटारा की गाड़ी पर हमला कर दिया। इस मामले में कार्यकर्ता थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग को पुलिस मुख्यालय का घेराव करने निकले। कनक चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया तो कार्यकर्ता चौक पर ही बैठ गए। यहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें आश्वासन देकर उठाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं ने डीजीपी ने नाम ज्ञापन भी दिया।
पुलिस मुख्यालय कूच करते हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को कनक चौक पर गिरफ्तार करती पुलिस। संवाद