शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मंगलवार को कूड़ा डालने के लिए आने वाले वाहनों को प्लांट गेट से ही वापस लौटा दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वह प्लांट में कूड़ा को नहीं डालने की देंगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की वाहन चालकों से नोंकझोंक भी हुई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीते 100 दिन से वह प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग पर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन, सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। सरकार रैमकी कंपनी प्रबंधन के हाथों की कठपुतली बन कर रही गई है। प्लांट में डाले जाने वाले कूड़े से रिसने वाला पानी सीधे आसन नदी में डाला जा रहा है। सत्ता में बैठे लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए प्लांट को अन्य शिफ्ट नहीं कर रहे हैं।
धरना प्रदर्शन करने वालों में आकाश आजाद, रुक्मणि सजवाण, नीलम थापा, आशा रावत, अमीना, रहमान, सुधीर रावत, मकसूद, तौफिक, खुर्शीद अहमद, विजय पंवार, पूनम पंवार, शशि कुमार, रविकांत सिंघल, मनीष झा, अमित अग्रवाल, बीना बमराड़ा, कुसुम भट्ट, दर्शन लाल, नीति पंवार, विनीता रावत, रेखा भट्ट, सुशीला सेमवाल, रजनीश कांबोज, राहुल कुकरेती, गणेश रतूड़ी, टिंकू चौधरी, संदीप भंडारी, निरंजन चौहान, सुमित्रा, कमला नेगी, मनोज कुमार, राखी झा, नीमा जोशी, सीएम जोशी, श्रीपाल ठाकुर आदि शामिल रहे।