जम्मू और कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को कोटद्वार बाजार पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने आतंकवाद और इसके पनाहगार पाकिस्तान का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
एसडीएम के माध्यम से लोगों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने की मांग की।
कांवड़ सेवा समिति, व्यापारियों और कई संगठनों से जुड़े लोगों ने अमरनाथ यात्रियों पर किए गए आतंकी हमले को कायराना बताते हुए इसके विरोध में प्रदर्शन किया।