मनरेगा संगठन कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर राजधानी में जुलूस निकाला।
वेतनमान में वृद्घि को लेकर कर्मचारियों द्वारा यह जुलूस परेड ग्राउंड निकाला गया। इस दौरान मनरेगा कर्मचारियों ने घंटाघर पर सांकेतिक जाम भी लगाया।
इसके बाद जुलूस राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन होते हुए वापस परेड ग्राउंड जाकर समाप्त हुआ। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल ने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम शनिवार को धरना करेंगे।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें